
Report – Ashish singh
लखनऊ। आमतौर पर मलिन बस्तियों के लोग जल स्रोतों और नदी के किनारे शौच के लिए जाते हैं। ऐसे जल प्रदूषण तो होता ही है साथ में राजधानी को ओडीएफ बनाने के अभियान को भी धक्का पहुँच रहा है।
इससे निपटने के लिए लखनऊ नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया है। नगर निगम ने नदियों और जल स्रोतों के किनारे 300 से अधिक सामुदायिक शौचालय बनवाये और मलिन बस्तियों के लोगों को कम पैसे में मासिक पास भी जारी किया।
जानिये कैसे , 11 साल के बच्चे(Stone Boy) का शरीर धीरे धीरे बन रहा है पत्थर
बस्तियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि नगर निगम ने जब से ऐसे शौचालय बनवाए हैं हम लोग इनका प्रयोग कर रहे हैं। नगर निगम के संयुक्त निदेशक डॉक्टर अरविन्द कुमार राव ने कहा जहां पर अभी सामुदायिक शौचालय नहीं बने हैं वहां पर भी जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।