देश में रह रहे मुस्लिम नेताओं पर भी सर्जिकल स्ट्राइक हो

साक्षी महाराजलखनऊ। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर मुसलमानों पर विवादित टिप्पणी की है। महाराज ने कहा कि हमेशा राष्ट्र विरोधी बातें बोलने वाले मुस्लिम नेता आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी की जांच कराई जानी चाहिए।

ये बयान साक्षी महाराज पाकिस्तानी जासूस होने के शक में गिरफ्तार किए गए समाजवादी पार्टी के सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम के पीए फरहत को पूछे गए सवाल के जवाब में दिया। इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम नेताओं को आस्तीन के सांप की संज्ञा तक दे दी। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इन आस्तीन के सांपों का भी सर्जिकल स्ट्राइक होना चाहिए।

बता दें कि साक्षी महाराज आए दिन अपनी किसी न किसी विवादित टिप्पणी के लिए चर्चा में रहते हैं। उनका निशाना हर बार मुस्लिमों पर रहता है।

LIVE TV