सस्ती EMI के लिए करना पड़ेगा लोगों को इंतजार, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं : आरबीआई

*गरिमा सिंह
आज RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक समाप्त हो गई है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समिति द्वारा लिए गए फैसलों की घोषणा की। उन्होंने कहा की कोरोना वायरस महामारी के चलते देश की अर्थव्यवस्था भावी रूप से प्रभावित हुई है। यह बैठक आम बजट 2021-22 पेश होने के बाद एमपीसी की पहली समीक्षा बैठक थी। बात दे कि पिछली तीन मौद्रिक समीक्षा बैठकों में एमपीसी ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।आरबीआई ने आखिरी बार 22 मई 2020 में नीतिगत दरों संशोधन किया था।

रेपो रेट को 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है।इसके साथ ही बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 4.25 फीसदी पर है। मार्जिनल स्टैंडिंग फसिलिटी (MSF) रेट भी 4.25 फीसदी पर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में देश की जीडीपी में 10.5 फीसदी की तेजी का अनुमान लगाया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास बताया कि अर्थव्यवस्था में रिकवरी के संकेत हैं शक्तिकांत दास ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 जनवरी-मार्च में महंगाई दर 5.2 फीसदी तक रह सकती है।

LIVE TV