सर्वे में पूछा गया ‘सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मोदी सरकार से आप खुश हैं?’ मिला ऐसा जवाब कि उड़ गए होश…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को देखते हुए 5 साल बाद मोदी सरकार को लेकर लोकल सर्कल्स ने एक ऑनलाइन सर्वे किया है। इस सर्वे में लोगों से मोदी सरकार के कामकाज, महंगाई, रोजगार, सर्जिकल स्ट्राइक और मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में सवाल पूछे गए।

जो नतीजे सामने आए उससे विरोधी दलों के होश उड़ने तय हैं।

बता दें कि इस सर्वे के मुताबिक 75 फीसदी लोगों की उम्मीदों पर मोदी सरकार खरी उतरती है। वो मोदी सरकार के कामकाज से खुश हैं। वहीं 80% लोगों ने मोदी सरकार की योजनाओं को बेहतर माना है।

इस सर्वे को लेकर लोकल सर्कल्स के CEO सचिन तपरिया ने बताया कि उन्होंने फरवरी के 3 हफ्ते में ये सर्वे किया है। जिसमें पता चला कि 85 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार के लिए कहा है कि सरकार ने अपने वादों को पूरा किया है। वहींं 30 फीसदी लोगों का मानना है कि सरकार ने उम्मीद से अच्छा काम किया है।

इस कब्रिस्तान में छिपी है ऐसी भयानक बीमारी, जो पल भर में कर देगी सारी दुनिया का नाश..

महंगाई के सवाल पर 64 फीसदी लोगों ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई पर लगाम लगी है। लोगों का मानना है कि सर्जिकल स्ट्राइक 2 के बाद मोदी सरकार को देखने का नजरिया बदला है। जनता का विश्वास मोदी सरकार पर और बढ़ा है। इसके बाद ज्यादा फीसदी लोग मोदी सरकार के पक्ष में आए हैं।

LIVE TV