समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने चुनाव में विरोधियों के खिलाफ दिया विवादित बयान

गोंडा : जैसे – जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे  इन नेताओं की बयान बाजीया तेज होती जा रही है। देखा जाये तो बयानबाजियों में नेताओं के जो बोल है आज जमकर बिगड़ रहे है। वहीं एक से एक विवादित बयान  आए दिन सामने आ रहे हैं।

मंत्री

बता दें की नेताओं के विवादित बयानों में एक नया नाम आज जुड़ा है, जहां योगी सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री का जिन्होंने एक चुनावी जनसभा के दौरान विपक्षियों पर विवादित बयान दिया है।

अमित शाह ने इस सीट से दाखिल किया नामांकन

अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रामपति शस्त्री ने जनता से विवादित नारा लगवाए हैं। मंत्री रामपति शस्त्री ने जनता से लगवाए विरोधियों को स्वाहा करने का नारे और खुद भी अशोभनीय नारा लगाया। मंत्री ने मंच से सपा, बसपा और कांग्रेस को स्वाहा करने का आवाहन किया।

जहां यूपी सरकार में समाज कल्याण मंत्री रमापति शस्त्री कहा कि सपाय स्वाहा, बसपा स्वाहा, कांग्रेसाए स्वाहा, सभी विरोधाय स्वाहा। जब मंत्री रमापति शस्त्री से मीडिया ने प्रश्न किया तो वो जनता से विपक्षियों से स्वाहा कहलाकर क्या कहना चाहते है तो मंत्री ने अपने जबाब में कहा कि जनता जानती है स्वाहा करने का सबको वहीं जितनी पार्टी भाजपा के विरोध में है सबको।

 

 

 

LIVE TV