समाजवादियों ने अमर सिंह को किया आग के हवाले

समाजवादीलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच रार के कथित सूत्रधार राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। समाजवादी पार्टी में बीते पांच दिन से चल रहे घमासान के बाद आज शाम को जब शांति हुई तो पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपना गुस्सा अमर सिंह पर उतारा।

बीते कई दिनों से ’बाहरी व्यक्ति’ के रूप में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रडार पर चल रहे अमर सिंह का पुतला लखनऊ के साथ वाराणसी में फूंका गया। सूबे की राजधानी लखनऊ में अमर सिंह पुतला पार्टी के मुख्यालय पर फूंका गया।

पार्टी के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करने के साथ ही अमर सिंह को पार्टी से बाहर करने की मांग भी की। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे थे। अमर सिंह का पुतला फूंकने के दौरान इन सभी कार्यकर्ताओं ने अमर सिंह को ही समाजवादी पार्टी के आंतरिक कलह के जिम्मेदार बताया।

LIVE TV