सप्ताह के तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, 32000 पर खुला सेंसक्स, निफ्टी…

 मुंबई। आज सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार खुला तो सही लेकिन काफी निचले अंको के साथ। सेसेक्स की शुरुआत आज 0.31 फीसद गिरावट के साथ हुई। निफ्टी की शुरुआत 8.90 अंक के साथ हुई

 

सप्ताह के तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, 32000 पर खुला सेंसक्स, निफ्टी...

वैश्विक बाजारों का ऐसा रहा हाल
मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 133.33 अंक ऊपर 23,883.10 पर बंद हुआ था। वहीं नैस्डैक 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 98.41 अंक ऊपर 8,809.12 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.90 फीसदी बढ़त के साथ 25.70 पॉइंट ऊपर 2,868.44 पर बंद हुआ था। इस बीच, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 1.65 अंक नीचे 2,858.44 पर बंद हुआ था। वहीं फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 50,000 के करीब, इतनी मौतें…
कोरोना का बाजर पर असर
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 49,391 हो गई है। जिसमें 33,514 सक्रिय हैं, 14,183 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1694 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

LIVE TV