सपा से पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा आज होंगे भाजपा में शामिल

समाजवादी के पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने खुद ही इसकी जानकारी दी है। ओम प्रकाश वर्मा के द्वारा जानकारी दी गई कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष वर पार्टी में शामिल होने के जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान सपा पर विश्वासघात करने का भी आरोप लगाया।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर उथल पुथल जोरों पर है। दो दिन पूर्व की ही बात की जाए तो शिकोहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा सपा में शामिल हुए थे। इस कारण इस सीट पर दावेदारी कर रहे ओम प्रकाश वर्मा के टिकट की उम्मीदें कम होती दिखीं। जिसके बाद उन्होंने अपना अगला ठिकाना भाजपा को बना लिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ओम प्रकाश रविवार को भाजपा में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू भी होंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर विश्वासघात का आरोप लगाया है।

LIVE TV