
रिपोर्ट – मुकेश सोलंकी
राजस्थान : सिरियारी थाना क्षेत्र के देर रात को रावतों का गुड़ा बोरीमादा गांव में दो भाइयों के आपसी झगड़े में एक भाई की पत्थर मारने से मौत हो गई | घटना की जानकारी मिलते ही सिरियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची |
थानाधिकारी गिरवर सिंह ने बताया कि दोनों सगे भाइयों में आपस में बहस घरेलू बात को लेकर हुई | उसके बाद एक भाई बाबूसिंह ने दूसरे भाई को पत्थर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई |
संभवता यह अंदेशा जताया है कि मृतक की मौत पत्थर मारने से हृदय गति रुकने के कारण हुई है | मृतक देवी सिंह रावत पुत्र रामसिंह रावत उम्र 55 वर्ष रावतों का गुडा बोरीमादा का निवासी है |
बोट संचालकों ने दिल्ली के युवक को गंगा में डूबने से बचाया !
पुलिस ने शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरियारी की मोर्चरी में रखवाया है | जिसका चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया |
मृतक देवी सिंह का पुत्र घेवर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर अपने चाचा बाबूसिंह ने अपने पिता को पत्थर से जान से मारने का अंदेशा लगाया पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है |