कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर ट्वीट पर चर्चा में है। राहुल ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि भारत अब लोकतांत्रिक नहीं रहा। इस चीज को लेकर भाजपा पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा है कि यदि राहुल गांधी को लगता है कि अब हिंदुस्तान लोकतांत्रिक देश नहीं है और पाकिस्तान बन गया है तो उनको आजादी दी जा रही हैं कि वो अपना बोरिया-बिस्तर उठा कर अपनी नानी के घर चले जाएं और वहीं से चुनाव लड़ें।

उन्होंने कहा कि राहुल के आरोप से क्या भारत अलोकतांत्रिक देश बन सकता है। संबित ने कहा कि जब भी भारत के खिलाफ बोला जाता है और पाकिस्तान से बेकार कहा जाता है तब राहुल गांधी इसका जोर-शोर से प्रचार करना शुरू करते हैं। और उन्होंने सवाल किया कि जब भी किसी विदेशी संस्था द्वारा भारत को पाकिस्तान से नीचे दिखाया गया है तो राहुल गांधी को इतनी खुशी क्यों होती है?
हम आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश नहीं रहा है। उन्होंने स्वीडन के एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह बात कहा है। राहुल गांधी ने डेमोक्रेसी के बारे में स्वीडन के एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट का जिक्र किया। इसमें भारत में लोकतंत्र के दर्जे को घटाकर इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी ‘चुनावी एकतंत्रता’ या चुनावी निरंकुशता कर दिया है।
राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने ट्वीट के साथ एक फोटो शेयक किया था। जिसमें उन्होने लिखा था कि पाकिस्तान की तरह अब भारत भी निरंकुश देश हो गया है। स्वीडन की संस्था वी-डेम ने अपनी रिपोर्ट में भारत में लोकतंत्र की स्थिति पाकिस्तान जैसी और बांग्लादेश से भी खराब दिखाई है। उसने लिखा है कि भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से चुनावी निरंकुशता तक पहुंच गया है।