चंद्रयान-3: सफल लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर की हैरान करने वाली है पहली फाइंडिंग आई सामने

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद विक्रम और प्रज्ञान लगातार अपने मिशन पर लगे हुए हैं। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद मिट्टी की जांच रोवर के द्वारा की गई। इसरो ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मिट्टी की जांच में सतह के 10 सेमी तक तामपान में अंतर था।

इसरो ने मिट्टी के तापमान का एक ग्राफ भी शेयर किया है। ग्राफ में -10 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक का तापमान शो किया गया है। ट्विट में लिखा गया कि “ChaSTE पेलोड चंद्रमा की सतह के थर्मल बिहेवियर को समझने के लिए, ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रोफाइल को मापता है। इसमें तापमान जांचने का यंत्र है जो सतह के नीचे 10 सेमी की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है।”

LIVE TV