श्रमिकों को लेकर आया सीएम योगी का सख्त निर्देश, जानें…

उत्तर प्रदेश। प्रदेश सरकार ने देश के मजदूरों को घर वापसी के लिए ट्रेन या बस यात्रा पर रुपए लेने पर आपर्ति जताई है। सीएम का कहना है कि सभी को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जाए। किसी भी मजदूर के किसी भी मजदूर से कराये के नाम पर उनके धन न लिया जाए। राज्यों की सरकारें मजदूरों की एक लिस्ट बनाएं और उन्हें उनके घर पहुंचाने का काम करें।

 

योगी

उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में 590 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को लेकर आई हैं। राज्य सड़क परिवहन निगम की 12 हजार बसों के माध्यम से प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को उनके गृह जनपद भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, प्रत्येक जिलाधिकारी के निवर्तन पर 200 बसें रखते हुए सभी 75 जिलों में 15 हजार बसें अतिरिक्त रूप से उपलब्ध करवाई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग पैदल, बाइक, थ्री-व्हीलर या ट्रक जैसे असुरक्षित वाहनों से यात्रा न करें। इसके लिए पुलिस द्वारा सघन पेट्रोलिंग करते हुए लोगों को जागरुक किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि परिवहन निगम द्वारा संचालित सभी बसों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाए। बस में सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। परिवहन निगम यह सुनिश्चित करे कि हर प्राइवेट बस में दो ड्राइवर हों। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम लगातार निरीक्षण करे जिससे कि मार्ग दुर्घटना न होने पाए।

 

LIVE TV