शेयर बाजार में 7 महीने बाद आई सबसे बड़ी गिरावट, जानें जानकारों का क्या है कहना

सेंसेक्स में शुक्रवार को 13,00 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार में 7 महीने बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट से आज शेयर बाजार में निवेशकों को 5.59 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सेंसेक्स अभी 57,472 डॉलर पर मौजूद है। जबकि निफ्टी शुक्रवार को अभी 17,130 अंकों के करीब है।

वहीं कोटक बैंक और HDFC बैंक दोनों में 2 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इसके साथ आज नजर RIL के शेयरों पर भी है। अरामको के साथ रिलायंस की डील रद्द होने के बाद कंपनी के शेयरों पर सभी नजर बनाए हुए हैं। इस बीच एशियाई शेयर इस हफ्ते अपने दो महीनों में सबसे बड़ी गिरावट के करीब पहुंच गए हैं। वहीं, सेफ-हेवन एसेट्स जैसे बॉन्ड और येन में तेजी देखी गई है। इसकी वजह नए वायरस के वेरिएंट के आने से भविष्य में ग्रोथ को लेकर चिंताएं और अमेरिका में ऊंची ब्याज दरें हैं।

इस गिरावट पर शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के पीछे कमजोर एशियाई मार्केट्स भी हैं। ट्रेडर्स को WHO द्वारा नए कोरोना के वेरिएंट को लेकर सतर्क करने के बाद चिंता है। इनमें कुछ डर इसलिए भी है कि ICRA की रिपोर्ट में बुरे कर्ज की बात की गई है। अग्रेडेशन के नियमों से देश में नॉन-बैंकिंग फाइेंस कंपनियों (NBFCs) के नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स में बढ़ोतरी हो सकती है।

LIVE TV