सिंहस्थ में पुलिस की दादागिरी, साधु-संतों को भगाया

उज्जैन| आज उज्जैन में शाही स्नान के दौरान साधु-संतों को पुलिस की दादागिरि का सामना करना पड़ा| वहीं आम लोग भी मुश्किल में पड़ गए| भीड़ को देख आपा खोने वाले पुलिस अधिकारी डॉ. असित ने मीडियाकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की और भीड़ प्रबंधन के नाम पर साधु-संतों को ही भगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी दबंगई दिखाई है|

शाही स्नान

आईपीएस अधिकारी के रवैये से परेशान मीडियाकर्मियों को आज धरना तक देना पड़ा| बाद में उज्जैन एसपी ने धक्का मुक्की और अफरा-तफरी के बाद विवाद शांत करवाया|

सिंहस्थ में अच्छा व्यवहार करने के लिए पुलिस को पिछले एक साल से प्रशिक्षण दिया जा रहा है| लेकिन, हालात इससे अलग ही हैं| इससे पहले भी पुलिस और साधुओं के बीच यहां भिड़ंत हो चुकी है| अभी वह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि नया विवाद सामने आ गया है| अब देखना यह है कि प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाएगा|

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ का दूसरा शाही स्नान सोमवार को भी जारी है। विभिन्न अखाड़े तय समय पर निर्धारित घाटों पर पहुंचकर स्नान कर रहे हैं। दूसरे शाही स्नान की शुरुआत जूना अखाड़ा के साधु-संतों द्वारा दत्त अखाड़ा घाट पर डुबकी लगाने से हुई।

शाही स्नान में उमड़ी श्रद्धा

हम आप को बता दें कि सिंहस्थ के दूसरे शाही स्नान पर हर तरफ श्रद्घालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। परंपरा के मुताबिक, सबसे पहले अखाड़े स्नान करते हैं और उसके बाद ही आमजन को स्नान की अनुमति मिलती है। उसी के तहत विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधि स्नान कर रहे हैं।

हाथ में भाला, पताकाएं लिए चल रहे साधु-संतों की टोलियों द्वारा ‘जय महाकाल’ और ‘हर हर क्षिप्रा’ के जय घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पर दोपहर एक बजे तक अखाड़ों का स्नान चलेगा और उसके बाद ही आम लोग स्नान कर सकेंगे।

उज्जैन के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पहले शाही स्नान और अब दूसरे शाही स्नान में भी सभी 13 अखाड़े स्नान कर रहे हैं। कम ही ऐसे मौके आए हैं, जब सभी 13 अखाड़ों ने स्नान किया हो। दूसरे शाही स्नान में सिंह ने रिकार्ड श्रद्घालुओं के पहुंचने का दावा किया है।

 

प्रस्तुति- अक्षय कुमार

LIVE TV