कई सौ एकड़ जमीन शारदा में समाई, कई घर भी नदी में बहे

Report:- Ritik Dwivedi

पीलीभीत। पीलीभीत में बाढ़ का पानी कम होते ही शरदा नदी ने तेजी से भू-कटान करना शुरू  कर दिया है। शारदा ने तबाही मचाते हुये अब तक  कई सौ एकड़ कृषि भूमि को निगल लिया है। वही नदी भू-कटान करते हुये शारदा तट के पास बसे गांव राहुल नगर तक पहुंच जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। भू-कटान को देखते हुये ग्रामीण गांव से दूसरे सुरक्षित स्थानों पर जा रहे है। भू-कटान की सूचना पर आनन-फानन में जिला प्रशासनिक अमले ने मौका मुआयना कर  आधी रात्रि कैंप में कैम्प लगा कर भू-कटान को रोकने के लिये बचाव कार्य कराना शुरू कर दिये है।

शारदा

बाढ़ का पानी कम होते ही शारदा नदी ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। शारदा नदी ने सप्ताह भर पहले तेजी से भूकटान शुरू कर दिया था। कटान करती हुई नदी गांव राहुल नगर की ओर लगातार बढ़ रही थी। नदी के कुछ दूरी पर गांव में स्थित कौषल्या देवी का घर नदी में समा गया था। वही शारदा अब तक फसल लगी कई सौ एकड़ कृषि भूमि निगल चुकी है। कटान करती हुई राहुलनगर की ओर तेजी से बढ़ रही नदी गांव के करीब 30 मीटर की दूरी पर रह गई है।

शारदा नदी के कटान करते हुये गांव के समीप पहुुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। गांव के बाहर की ओर बने तीन घरों के नदी में शीघ्र समाने की आशंका को देखते हुये लोगों ने घर खाली कर दिये है। वही तेजी से हो रहे भूकटान को देखते हुये गांव के लोग घरो से सामान निकालकर अपने परिवार के साथ कही दूसरे सुरिक्षत स्थानों पर जा रहे है।

बेखौफ माफिया दिल खोलकर कर रहे थे शराब की तस्करी, पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त की शराब  

शारदा के तेजी से भूकटान की सूचना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और रात्रि कैंप कर जनरेटर आदि की लाइट में बचाव कार्यो में तेजी लाकर भूकटान को रोकने का प्रयास किया जो अब भी जारी है। वही उच्चाधिकारियों का कहना है भूकटान रोकने के लिये युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किये जा रहे है।

हर बर्ष शारदा नदी में आई बाढ़ से बड़ी तबाही होती है। बाढ़ कटान के बचान कार्यो के लिये प्रतिबर्ष करोड़ों रूप्या आवंटित किया जाता है। लेकिन इस बजट से बाढ़ कटान के कार्य तो मात्र दिखावे के लिये ही किये जाते है बल्कि अधिकारी की झोलियां ज्यादा भरी जाती है। यदि समय रहते बाढ़ कटान के आवंटित बजट सही से बाढ़ भूकटान के कार्य किये जाये तो संभवता शारदा नदी से इतनी तबाही न हो…

 

 

LIVE TV