शहर में फैला बंदरों का आतंक, महिला पर किया जानलेवा हमला !…

रिपोर्ट – ऋतिक द्विवेदी

पीलीभीत : शहर में बंदरों का आतंक जारी है | आए दिन लगातार बंदरों का लोगों पर हमला करने का सिलसिला थम नहीं रहा है |ताजा मामला पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलरिया भूपसिंह गांव का है जहां एक महिला पर बंदर ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया |

दरअसल पूरनपुर के ग्राम गुलरिया भूपसिंह निवासी शांति देवी अपने छत पर उपले थोप रही थी | जिन पर अचानक बंदरों ने आकर जानलेवा हमला कर दिया |जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है | आसपास के लोगों की मदद से महिला को आनन-फानन में पूरनपुर सीएससी में भर्ती कराया गया | जहां उसका उपचार चल रहा है |

 

पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने अपन सात माह के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदी, हुई मौत !

 

पीलीभीत शहर में लगातार खूंखार बंदर घरों में घुसकर तांडव कर रहे हैं लेकिन जानकारी होने के बावजूद वन विभाग चुप्पी साधा बैठा है | शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं |

 

LIVE TV