शख्स को अपने बिस्तर के नीचे दिखी चमकती आँखें, फिर सच्चाई जानकर उड़ गए होश

गुजरात के आनंद जिले के मलातज गांव के रहने वाले एक किसान की चारपाई के नीचे ऐसी चीज मिली जो किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। किसान बाबूभाई परमार देर रात सोने जा रहे थे तभी उन्हें चारपाई के नीचे कोई चमकती हुई चीज दिखी।

लाइट जलाने पर जो नज़ारा सामने आया वो देख वे हैरान रह गए। वह चमकती हुई चीज किसी सांप या बिल्ली की नहीं थी। बल्कि उनके बिस्तर के नीचे एक 8 फुट लंबा मगरमच्छ छिपकर बैठा हुआ था।

दरअसल, किसान का घर एक तालाब के पास बसा हुआ है वहीं से यह मगरमच्छ आ गया था।

 बिस्तर के नीचे

बता दें कि जिस तालाब से यह मगरमच्छ आया था उसमें बहुत मगरमच्छ पाए जाते हैं। परमार ने चारपाई के नीचे आराम करते हुए मगरमच्छ को देखते ही अपने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया।

आमतौर पर हमला करने वाला यह जीव चार पाई के नीचे शांत बैठा था। निरीक्षण करने के बाद पता चला कि वह मादा मगरमच्छ है जो प्रेग्नेंट थी।

अगर जानना है कि कितना सफल है आपका रिश्ता, तो खुद से करें ये 5 सवाल

यह मादा मगरमच्छ शायद अंडे देने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढते-ढूंढते किसान के चारपाई के नीचे चली आई। रेस्क्यू करने आये लोगों को उसे सही सलामत कहीं सुरक्षित जगह छोड़कर आना था।

लेकिन उसके प्रेग्नेंट होने की वजह से उसे घर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिलहाल उसे पकड़कर सुरक्षित वापस तालाब में छोड़ दिया गया है।

LIVE TV