भाजपा नेताओं की पदयात्रा से बढ़ा सियासी पारा, पूर्वांचल की सीटों पर रहेगा BJP का दबदबा

रिपोर्ट- राजेंद्र सोनी

अयोध्या। कमल संदेश यात्रा, पदयात्रा जैसे कार्यक्रमों को लेकर भाजपा लोकसभा चुनाव को साधने में लग गई है। अयोध्या में भी भाजपा ने पदयात्रा निकाल कर लोकसभा चुनाव की गर्माहट को बरकरार रखने के लिए मुहिम छेड़ दी है।

वेद प्रकाश गुप्ता

अयोध्या जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने पद यात्रा निकालकर जनता के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की गुणगान के लिए टीम गठित कर दी है।

25-25 कार्यकर्ताओं की टोली जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करेगी और केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देगी।

एसपी ने जब्त किए बालू लदे 200 ओवरलोड ट्रक, सामने आई कई और भी चीज़ें!

इसके साथ ही योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों से भी भाजपा कार्यकर्ता संवाद स्थापित करेंगे और चुनाव में भारतीय जनता पार्टी क्यों नहीं जैसे प्रश्न को लेकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों को रखेंगे।

साइबर क्राइम ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, आखिर कैसे थमेगी इसकी रफ़्तार?

पद यात्रा में सांसद लल्लू सिंह अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के साथ जनपद के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई।

देखें वीडियो:-

LIVE TV