यूपीः दबंगों ने महिलाओं को सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

रिपोर्ट- कृपा कृष्ण
गाजिपुर। यूपी के गाजीपुर में महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है।वायरल वीडियों में दबंगों ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की है। दबंगों की इस गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अतरौली गांव का है। जहां जमीनी विवाद में दबंगों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दबंगों ने बेरहमी के साथ महिलाओं की लाठी डंडो से जमकर पिटाई की।
दबंगों की पिटाई से करीब 9 महिलाएं घायल हो गई। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दबंगों की इस गुंडई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसर मामले की छानबीन का दावा कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में दबंगों ने खेत पर कब्जे को लेकर महिलाओं की खुलेआम लाठी,डंडो और हाकी स्टिक से जमकर पिटाई की। मामले को लेकर जहां पीड़ित पक्ष दहशत में है,और घायल महिलाएं जिला अस्पताल में इलाज करा रही हैं। वहीं पुलिस के अफसर मामले को मामूली बता रहे है। पुलिस अफसरों का दावा है कि इस तरह के छोटे मामलों पर उनकी नजर नहीं रहती। मामला संज्ञान में आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।
https://youtu.be/cYMcPZR8Ids

 

LIVE TV