विश्व कप : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से चटाई धूल

कार्डिफ, | न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया।

न्यूजीलैंड ने मैट हेनरी के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही श्रीलंका को 136 रनों पर समेट दिया और फिर जीत के लिए जरूरी रन 16.1 ओवरों में बिना विकेट खोए बना लिए।

न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल ने नाबाद 73 और कोलिन मुनरो ने नाबाद 58 रन बनाए गुप्टिल ने 51 गेंदों का सामना कर आठ चौके और दो छक्के लगाए जबकि मुनरो ने 47 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का जड़ा।

यौन शोषण: 28 साल के शादीशुदा व्यक्ति ने 9 साल की मासूम बालिका के साथ किया घिनौना कृत्य !

इससे पहले, श्रीलंका की टीम 29.2 ओवरों का सामना कर सकी। उसकी ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने सबसे अधिक नाबाद 52 रन बनाए जबकि कुशल परेरा ने 29 और थिसिरा परेरा ने 27 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी और लॉकी फग्र्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए।

 

LIVE TV