विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी, कांग्रेस देशद्रोही तत्वों के साथ खड़ी है और सपा-बसपा का गठबंधन आतंकियों का हमपरस्त है

नई दिल्ली। चुनाव आयोग के प्रतिबंध खत्म होने के बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ फिर से चुनावी रैलियों में विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं। फर्रुखाबाद में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कांग्रेस के साथ ही सपा बसपा गठबंधन को भी जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन की मंशा के साथ कांग्रेस देशद्रोही तत्वों के साथ खड़ी है और सपा-बसपा का गठबंधन आतंकियों का हमपरस्त है।

सपा बसपा ने अधेंरे में डकैती डाली

सीएम योगी ने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा बसपा की सरकारों ने प्रदेश को बिजली न देकर अंधेरे में डकैती डाली है। भाजपा की केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ काम किया है। भाजपा की सरकार ने किसी व्यक्ति, जाति या मजहब के लिए नहीं बल्कि देश के अंदर गांव, गरीब, किसान नौजवानों और महिलाओं समेत प्रत्येक नागरिक के विकास के लिए काम किया और आगे भी करेगी।

गुजरात में आज जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

कांग्रेस ने देश के संसाधनों को लुटाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदीजी की सरकार से पहले दस वर्षों तक कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार में अराजकता थी, कोई दिन ऐसा नहीं था जब भ्रष्टाचार के आरोप न लगे हों। आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी सरकार देश के संसाधनों का लुटा रही थी। मनमोहन सिंह मंचों से घोषणा करते थे देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।

कांग्रेस मुक्त भारत का सपना

योगी आदित्यनाथ ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 के चुनाव में इस देश का कांग्रेस से विश्वास उठ गया। इसके बाद मोदीजी ने पीएम बनने के बाद कहा था कि मेरी सरकार किसी व्यक्ति जाति मजहब के लिए नहीं है। उन्होंने सबका साथ सबका विकास के तहत कार्यक्रमों को लागू किया।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां

सीएम योगी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की उपलब्धिया गिनाई। उन्होंने कहा कि पांच साल में डेढ़ करोड़ गरीबों को आवास, चार करोड़ को निशुल्क विद्युत कनेक्शन, गरीब महिलाओं को रसोई गैस, साढ़े नौ करोड़ गरीबों को शौचालय, साढ़े बारह करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से छह हजार सालाना देने की बात की है।

वजन घटने वाला ये नशा है सेहत के लिए बेहद खतरनाक, न करें इस्तेमाल

याद दिलाया बटाला हाउस कांड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बटाला हाउस कांड के आतंकी से सलमान खुर्शीद के संबंध क्या थे ओर वो किस हैसियत ने उनकी पैरवी करने क्यों गए। बटाला हाउस का मामला हो या रामजन्म भूमि, संकट मोचन मंदिर में हमला या सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने वाले आतंकवादियों के साथ कांग्रेस, सपा और बसपा की सहानुभूति क्यों थी। यदि आप इनको देश की बागडोर सौंपते है तो देश की सुरक्षा खतरे में पड़ती है।

मजबूत सरकार का भरोसा दिया

सीएम योगी ने कहा कि देश के दुश्मनों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट में आतंकी ठिकाने नष्ट करने की इच्छा शक्ति मोदी जी ने दिखाई है। सरकार चलाने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत है, जो भाजपा में है। एक तरफ बाबा भीमराव आंबेडकर का सम्मान करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी है और दूसरी तरफ उनका अपमान करने वाले आजम खां हैं। बसपा और कांग्रेस सभी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। देश के विभाजन की मंशा के साथ कांग्रेस देश द्रोहियों तत्वों के साथ खड़ी है।

LIVE TV