विपक्ष पर गरजने के साथ ही शाह ने किया विधानसभा का शंखनाद!

नई दिल्ली। बीजेपी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा कर विपक्ष के सामने चुनावों में जीत के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है बता हरियाणा के जींद में शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष गृहमंत्री अमित शाह ने एकलव्य स्टेडियम आयोजित विशाल रैली को संबोधित किया। इसी के साथ उन्होंने हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका।

इस रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के प्रभारी महासचिव अनिल जैन सहित तमाम मंत्री और नेता मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि पांच साल पहले इसी मैदान पर मैं चौधरी बीरेंद्र सिंह को भाजपा का सदस्य बनाने आया था। आज चौथी बार यहां आया हूं। भाजपा हरियाणा में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, इसका मुझे भरोसा है।

उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव में आया आपने बहुमत की सरकार बना दी, लोकसभा चुनाव में आया और हरियाणा की जनता ने 300 पार करा दिया। इस बार भी जब चुनाव होगा तो हरियाणा की जनता पीएम मोदी को आशीर्वाद देगी।

उन्‍होंने जम्‍मू-कश्‍मीर से मोदी सरकार द्वारा हटाए गए अनुच्‍छेद 370 के मामले में कांग्रेस पर निशाना भी साधा। अपने संबोधन में गृहमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 अखंड भारत की राह में रोड़ा थी। देश की एकता के लिए धारा 370 हटानी जरूरी थी। इसलिए हमनें 370 वोटों से अनुच्छेद 370 को हटाया। जो काम 70 साल में नहीं हो सकता, उसे 75 दिन में कर दिखाया।

अमित शाह ने कहा कि धारा 370 इतिहास का हिस्सा हो गया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के लिए युद्ध के समय पर तीनों सेनाओं एक अंग बनकर दुश्मन के दांत कट्टे करे ये नहीं हो पाया था। ये मोदी सरकार ने अब किया।

 

इन ड्रिंक्स से मिलेगी आपको इम्युनिटी पावर, बचे रहेंगे बिमारियों से

थलसेना, नभसेना और जलसेना अलग-अलग काम करती हैं तो अलग शक्ति होती है। सीडीएस में एक अंग बनकर काम करेंगी तो थाकत और बढ़ेगी। हमने किसानों के लिए काम किया। मोदी सरकार ने 75 दिन में किसानों और व्यापारियों के लिए पेंशन का काम किया। जल मंत्रालय का गठन किया।

LIVE TV