वाराणसी में जोर-शोरों के साथ की जा रहीं जन्माष्टमी की तैयारियां, सजाए जा रहे थाने

REPORTER-KASHI

वाराणसी: भगवान कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था। इस कारण पुलिसकर्मी पूरे उल्लास के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाते हैं। पूरे प्रदेश में पुलिस लाइन से लेकर थानों तक जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की झांकी सजाई जाती है। शुक्रवार को वाराणसी के पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी समारोह की तैयारियां सुबह से ही होती रही।

रात्रि में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पूर्व कलाकार रूपेश ने पुलिस लाइन परिसर में रेत से श्री कृष्ण की विभिन्न कलाकृतियों को आकार देकर रंग-बिरंगे चमकिलों से सजाने में लगे हैं।

रूपेश दो दिन से कलाकृति बनाने में लगे हैं र इसमें प्रकृति जीव जंतुओं के साथ श्रीकृष्ण का जन्म व वासुदेव द्वारा श्रीकृष्ण को यमुना नदी पार करते हुए, शेषनाग आदि का चित्र रेत द्वारा उकेरा गया है।

जन्माष्टमी भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्रीकृष्ण ने अपना अवतार भाद्र माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए मथुरा के कारागार में लिया था।

अब इस मामले में बढ़ीं सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें

चूंकि भगवान कृष्ण कारागार में अवतरित हुए थे अत: इस दिन पुलिसकर्मी पूरे श्रद्धा व भाव के साथ कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं।

LIVE TV