वायरल वीडियो! गर्लफ्रेंड के चक्कर में नाले में गिरा ‘बाहुबली’

फिल्म बाहुबली का वो जिसमें देवसेना को नाव में बैठाने के लिए बाहुबली ने अपने कंधों का पुल बनाया था। इसमें बाहुबली के कंधे से देवसेना आराम से गुजर गई थीं। यह सीन लोगों को बहुत पसंद आया था। ऐसे में इन दोनों जैसा एक गर्लफ्रेंड ब्‍वॉयफ्रेंड का कुछ ऐसा ही कारनामा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनकी तस्‍वीरे और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इसे देखकर लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

तस्‍वीरों में साफ है कि एक लड़का अपनी लड़की मित्र और दूसरे दोस्‍तों के साथ घूमने जाता है। इस दौरान रास्‍ते में एक नाला करीब तीन-चार फिट चौड़ा था। जि‍समें सभी नाला पार करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में लड़की नाला नहीं पार कर पा रही थी।

यह भी पढ़ें : केआरके ने उड़ाया आडवाणी का मजाक, कहा- सब्र करने के बाद भी कुछ नहीं मिला

पानी में बाहुबली

इस दौरान वह लड़का कोशिश करता है कि उसकी दोस्‍त को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए वह नाले में पुल बन जाता है। इसके बाद लड़की से कहता है कि वह उसके ऊपर से निकल जाए। ऐसे में जैसे ही वह लड़की लड़के के ऊपर से गुजर गई।

हालांकि इसके बाद लड़के का बुरा हाल हो गया। वह उठ नहीं पा रहा था। इसके बाद उसके दोस्‍तों ने उठाने की कोशि‍श लेकिन वह लड़का पानी में जा गिरा। ऐसे में उसके साथी उस पर हंसने लगे। वहीं इस वीडियो को देखकर लोग इन पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

LIVE TV