वर्ल्ड कप की जीत का फिल्मी टीजर आया सामने, रणवीर सिंह ने उड़ाए होश

भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की जिंदगी पर बन रही फिल्म 83 का टीजर सामने आ गया है। फिल्म कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह की एक्टिंग देख सभी की होश उड़ गए। फिल्म की घोषणा और फर्स्ट लुक के सामने आने से ही फैंस के बीच उत्सुकता जाग गई थी वहीं अब फिल्म के टीजर ने फैंस को और भी हैरान कर दिया है। यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है।

ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल, कन्नड, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आएगी।

रणवीर सिंह ने इस टीजर को साझा करते हुए लिखा- भारत की सबसे बड़ी जीत के पीछे की कहानी। सबसे बड़ी ग्लोरी। 24 दिसंबर 2021 को फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म फैंस के लिए क्रिसमस का तोहफा है।

LIVE TV