लोकसभा चुनाव 2019 की इस जंग में शुरू हुई महिला मतदाताओं को जागरुक करने की मुहिम

रिपोर्ट- लोकेश त्रिपाठी

अमेठी। लोकसभा चुनाव 2019 की कवायद शुरू हो गई है। औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बस देर है तो आयोग की ओर से मिलने वाली हरी झंडी की। इस क्रम में आज जिले के नवोदय विद्यालय में मतदाता जागरुकता दिवस को एक पर्व के रुप में मनाया गया।

लोकसभा चुनाव

जिसमें स्कूली बच्चों के साथ आशा, आंगन बाड़ी, शिक्षा मित्र, शिक्षिकाए और स्वयं सहायता समूह की महिलाए शामिल हुई और विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज के इस कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य महिला मतदाताओं को जागरुक करना था। इसमें वोटर सेल्फी का बूथ बनाया गया था जिसमें जिलाधिकारी सहित जनपद के समस्त आला अधिकारियों ने नए वोटरों एवं आम जनता के साथ सेल्फ़ी लिया जो कि आम लोगों को बहुत ही पसंद आया।

वही इस संदर्भ में छात्रा सोनल त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता दिवस पे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ये कार्यक्रम रखा गया है। इससे मतदाता जागरूक हों और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। हम अपने आस पड़ोस और जिनकी उम्र 18 साल की हो गई है हम उन्हें प्रोत्साहित करेंगे की वो मतदान करने अवश्य जाएं। भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें पहला स्थान भी मिला।

प्रियंका की सियासी पारी पर ऐसा बोल गई सुमित्रा महाजन…

वहीं अमेठी की डीएम शकुंतला गौतम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को आज हम एक पर्व के रुप में मना रहे हैं, जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित किया गया है। हम पिछले चार-पांच दिनों से विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता, बाल-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता ये सब हमने आयोजित किया है। यहां हम बच्चों को सम्मानित कर रहे हैं।

जो बच्चे फस्ट, सेकेंड, थर्ड आए हैं। साथ ही साथ  महिला वोटर को मोटिवेट करने के उद्देश से जनपद अमेठी में जो स्वयं सहायता समूह, जो आशा-  आंगनबाड़ी हैं, जो शिक्षा मित्र हैं शिक्षिकाए हैं उन सबको इन्वाल्व किया है। आज स्पेशियली महिला मतदाता को जागरूक करने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो भी यहां फस्ट, सेकेंड थर्ड आएगा उनको यहां पर पुरस्कृत किया जाएगा।

औरैया के बीजेपी विधायक पर लगा अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित की नहीं हो रही सुनवाई…

भारत निर्वाचन आयोग का जो मुख्य मोटो है नो वोटर टू भी लेफ्ट बिहाइंड, उस उद्देशय को पूरा करने के लिए के कोई भी वोट किसी भी प्रलोभन में न डाला जाए। उस उद्देश्य से ये पूरा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

साथ ही साथ वोटिंग परसेंटेज बढ़े, दिव्यांग मतदाता और महिला मतदाता ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने आए। जनपद का वोटर परसेंट बढ़े। और वोटर अपने पसंद का नेता चुन सकें।

 

 

 

LIVE TV