रोहित और विराट के बीच आई दरार !, BCCI ने किया स्वीकार, खेल मंत्री बोले- खेल से बड़ा कोई

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरौन उन्होंने कहा, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) की शुरुआत की है। मैं हॉकी इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया बधाई देता हूं कि उन्होंने युवा महिला खिलाड़ियों को ये मौका दिया है।

वहीं, BCCI में 2 कप्तानों के बीच रिफ्ट” पर एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कहा, खेल बड़ा है और खेल से बड़ा कोई भी नहीं होता। किस खेल में किस खिलाड़ी के बीच क्या चल रहा है, इसकी जानकारी मैं नहीं दे सकता। ये संबंधित फेडरेशन का काम है, वे जानकारी दें तो उचित रहेगा।

दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच अनबन की बात को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी स्वीकार कर लिया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि विराट के स्वार्थी रवैये की वजह से यह विवाद हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि अफ्रीका दौरे के बाद बोर्ड दोनों खिलाड़ियों के साथ बैठक करेगा और इस अनबन को खत्म करने की कोशिश की जाएगी। वहीं चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन करते हुए अधिकारी ने कहा कि रोहित को वनडे टीम की कप्तानी देना टीम इंडिया के हित में था। वहीं दोनों की बीच पड़ी ये दरार चर्चा में है।

LIVE TV