राहुल का खुलासा, इन कंपनियों से पीएम मोदी ने ली रिश्वत, तिलमिलाई भाजपा

राहुल गांधी ने पीएमनई दिल्ली| राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन पर सहारा और बिड़ला कंपनी से कई बार करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगाया है| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को गुजरात के मेहसाणा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे|

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने सहारा से 40 करोड़ रुपये लिए| उन्होंने यह भी कहा कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब ऐसा हुआ था|  आयकर विभाग के पास सहारा का यह रिकॉर्ड मौजूद है|

उन्होंने ने कहा कि 22 नवंबर 2014 को जब सहारा कंपनी पर छापा पड़ा तो सहारा ने मोदी जी को रुपये दिए|

राहुल के इस आरोप पर बीजेपी का पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया है| इस पर पलटवार करते हुए केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी गंगा की तरह पवित्र हैं|

उन्होंने कहा कि राहुल खुद 5000 करोड़ रुपये के नेशनल हेराल्ड मामले में बेल पर हैं| वो सिर्फ अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कांग्रेसियों की मिलीभगत से ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

राहुल ने बताई ये तारीखें

30 अक्टूबर 2013 को 2.5 करोड

12 नवंबर 2013 को 2.5 करोड़

27 नवंबर 2013 को 2.5 करोड़

29 नवंबर 2013 को 5 करोड़

6 दिसंबर 2013 को 5 करोड़

19 दिसंबर 2013 को 5 करोड़

13 जनवरी 2014 को 5 करोड़

28 जनवरी 2014 को 5 करोड़

22 फरवरी 2014 को 5 करोड़

LIVE TV