राहुल गांधी ने चक्का जाम का किया पूर्ण समर्थन, कृषि कानूनों को बताया पूरे देश के लिए घातक

तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आज ‘चक्का जाम’ शुरू है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस चक्का जाम को लेकर अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि, तीन नये कृषि कानूनों को न सिर्फ किसानों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक हैं। राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है, लेकिन ये तीन कानून सिर्फ़ किसान-मजदूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!’

राहुल गांधी ने यह ट्वीट तब किया जब प्रदर्शनकारी किसान शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक देश भर में ‘चक्का जाम’ आयोजित कर रहे हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को किसानों द्वारा किए गए देशव्यापी ‘चक्का जाम’ विरोध को समर्थन दिया था। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान देते कहा कि, पार्टी कार्यकर्ता नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे।

LIVE TV