राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से आहत नेता ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मांगी इच्छा मृत्य !

रिपोर्ट – सैय्यद आकिब रज़ा

प्रयागराज : शहर में राहुल गांधी के इस्तीफे से आहत कांग्रेसी नेता ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है | प्रयागराज शहर के महासचिव ने लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार |

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया | जिससे आहत होकर नेहरू गांधी परिवार की कर्म भूमि प्रयागराज के कांग्रेसियो ने महामहिम राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है |

 

जिंदा आदमी को मृत दिखा कर लेखपाल ने हड़प ली 1 एकड़ ज़मीन !

 

महानगर महासचिव हसीब अहमद द्वारा अपर नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी के माध्यम से राष्ट्रपति संबोधित पत्र सौंप कर राहुल के इस्तीफे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है |

महासचिव हसीब अहमद से खास बातचीत की हमारे संवाददाता सैय्यद आकिब रज़ा को बताया महासचिव हसीब अहमद ने कि कांग्रेस को मिली करारी हार का जिम्मेदार केवल राहुल गांधी जी नहीं हैं | उनका इस्तीफा देना हम जैसे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की बात है |

 

LIVE TV