अब बसपा सुप्रीमो ने राज्‍यपाल पर साधा निशाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अब बहुत ही कम वक्त रह गया है। इसी कारण सभी पार्टियों ने मतदाताओ को लुभाने की पूरी तैयारी कर ली है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी यूपी की सत्ता में दुबारा काबिज होने के लिए सारे प्रयास कर रही है। आज हुई पत्रकार वार्ता में बसपा सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को भी नही बक्‍शा उन पर भी कड़ी टिप्पणी कर डाली।

राज्यपाल

बसपा सुप्रीमो मानती है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ भारतीय जनता पार्टी की मिली भगत चल रही है। आज मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस समय सपा सरकार से बहुत ज्यादा दुखी और परेशान है।

सपा के जनता पर किये जा रहे अत्याचारों का बसपा विरोध कर रही है मगर भाजपा इस पर शांत है। भाजपा की इस रवैये से पता चल गया है कि उसकी प्रदेश के सत्ताधारी दल से मिलीभगत चल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल राम नाईक का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी संवैधानिक संकट नहीं है। समाजवादी पार्टी के मामले में भाजपा का यह बयान उसकी मिलीभगत साबित कर रहा है। मायावती ने अखिलेश यादव की आज शुरू हुई रथ यात्रा पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यह बेहाल मुख्यमंत्री की ‘बदहाल विकास रथयात्रा’ है जो सपा को डूबा देगी।

LIVE TV