राजस्थान: भ्रष्टाचार के आरोप में IPS अफसर समेत कई सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज

आज यानी मंगलवार को राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की। अपनी कार्रवाई में राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप के चलते आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ कर्नाटक में भी 30 अलग-अलग स्थानों पर कुल सात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी मनीष अग्रवाल को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया। यदि बात करें ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनीष अग्रवाल को उनकी टीम के अनुसंधान अधिकारी ने भ्रष्टचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार किया है।

LIVE TV