राजस्थान की गहलोत सरकार पर BJP ने साथा निशाना, कही कानून व्यवस्था बदतर होने की बात

देश लगातार कोरोना महामारी की मार झेलने में लगा हुआ है। इस बीच पक्ष-विपक्ष में तनातनी का दौर जारी है। इसी कड़ी में राजस्थान भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा हैं कि बिगड़ी कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश आज अपराधों में सिरमौर बन गया हैं जिससे राज्य की छवि धूमिल हो रही हैं।

यदि बात करें श्रीमती राजे की तो उन्होंने गहलोत सरकार पर वार करते हुए कहा कि ढाई वर्ष पहले तक शांति प्रदेश के रूप में पहचाने जाने वाला राजस्थान अब अपराध का अड्डा बन गया है। यहां आए दिन हत्या, दुराचार एवं डकैती जैसी घटनाएं सामने आ रही है, जिनसे राज्य की छवि धुमिल हो रही है।इसी के साथ उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराध की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं। अब समय आ गया है कि राज्य सरकार अपनी नींद को त्यागकर कानून-व्यवस्था पर संज्ञान ले ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

LIVE TV