राजपूतों के गढ़ का मुखिया बना उत्तर प्रदेश का यह लड़का

जयपुर| राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं, जो नए मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि गहलोत और पायलट, दोनों ही पद के मजबूत दावेदार हैं लेकिन राहुल अंतिम रूप से राजस्थान का मुख्यमंत्री तय करेंगे।

कांग्रेस पर्यवेक्षक के.सी. वेणुगोपाल और राज्य प्रभारी अविनाश पांडे बुधवार को कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में भाग लेने के लिए आए थे, जिन्हें मुख्यमंत्री के चयन पर अपनी राय देनी थी।

बैठक करीब आठ घंटे तक चली लेकिन कोई आम सहमति नहीं बन पाई।

आखिरकार, यह निर्णय लिया गया कि राहुल अब इसका फैसला करेंगे।

BJP के इस नेता का बड़ा बयान, जिसके बाद मुश्किल में ना फंस जाए शक्तिकांत दास

जाहिर है राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदार सचिन पायलट का सहारनपुर से गहरा रिश्ता है। उनका जन्म सहारनपुर में ही हुआ था। यहां के लोग भी उन्हें खासी तवज्जो देते हैं। यही कारण हैं कि चुनाव के दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र टोंक में सहारनपुर के लोगों ने दो गाड़ियों के साथ वहां चुनाव प्रचार भी किया था

LIVE TV