राजधानी में होमगार्ड के वेतन में भी सामने आया घोटाला, पूरे जिले में जांच के दिए गए निर्देश…

REPORT—UMESH MISHRA

राजधानी लखनऊ में भी दो थानों गुडंबा और विभूति खंड में होमगार्ड के वेतन में बड़ा घोटाला होने की प्रारंभिक जानकारियां सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में दो थानों में होमगार्डों की अधिक ड्यूटी दिखाकर पैसा निकाले जाने के मामले की पुष्टि हो गई है इस आधार पर पूरे जिले की जांच कराई जा रही है इस बीच गौतम बुध नगर में गिरफ्तार किए गए सभी 4 होमगार्ड अफसरों को निलंबित करने की तैयारी चल रही है।

राजधानी में होमगार्ड

जिला कलेक्ट्रेट स्थित जिला होमगार्ड कमांडेंट के कार्यालय में आगजनी की घटना के बाद तत्कालीन जिला कमांडेंट एवं वर्तमान में अलीगढ़ में मंडली कमांडेंट होमगार्ड के पद पर तैनात राम नारायण चौरसिया सहायक जिला कमांडेंट सतीश चंद तथा आवतानी प्लाटून कमांडर मोनु सतवीर यादव शैलेंद्र कुमार को नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

अब इन अफसरों को निलंबित करके विभागीय स्तर पर अंत कार्रवाई शुरू करने की तैयारी है इसके लिए पत्रावली तैयार कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेज दी गई है।

भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों में आया और सुधार, तोपों के लिए तय हुई इतने की डील

लखनऊ में कितने जवान होमगार्ड?

लखनऊ, में होमगार्ड जवानों, की 42 कम्पनी। मैं जवानों के पद 42 00 है इसमें 39 पुरुष और 2 महिला जवानों की कंपनी है मौजूदा समय में करीब 36 00 होमगार्ड जवान है अधिकारियों की मानें तो सभी जवान ड्यूटी करते हैं लखनऊ में होमगार्ड की कमी के चलते पड़ोसी जिलों के जवानों की ड्यूटी यहां लगाई जाती है इनकी संख्या करीब एक हजार के आसपास होती है इनमें बाराबंकी रायबरेली उन्नाव कानपुर हरदोई वा सीतापुर के होमगार्ड जवान शामिल हैं

इन विभागों में ड्यूटी करते हैं होमगार्ड

होमगार्ड जवान। लखनऊ में राजभवन मुख्यमंत्री कार्यालय आवास सचिवालय की सुरक्षा में करीब 400 जवान यातायात ड्यूटी में 326 कलेक्ट्रेट में करीब 470 थानों में 700 इसके अलावा जेल पीजीआई नक्षत्र शाला एफसीआई मंडी समितियां रेलवे वर्ल्ड याद अन सरकारी उपक्रमों व संस्थानों में करीब एक हजार से अधिक जवान ड्यूटी पर लगे हैं।

भाजपा सरकार में भी शिक्षा का स्तर बदहाल, दो शिक्षकों पर गिर सकती है गाज, यह है वजह…

अहम योगदान निभा रहे हैं जवान

शहर की यातायात शांति व्यवस्था और अन्य कार्यों में पुलिस के साथ लगे होमगार्ड अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं लखनऊ की यातायात व्यवस्था में 326 होमगार्ड लगे।

 

LIVE TV