रांची में लहरायेगा 1.5 किमी लंबा तिरंगा, बनेगा एक नया रिकॉर्ड…

राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा पिछले 5 वर्षों से तिरंगा शोभायात्रा निकाली जा रही है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 70वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है।

रांची में लहरायेगा 1.5 किमी लंबा तिरंगा,

तिरंगा शोभा यात्रा को धूमधाम से निकालने के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य लगातार जुटे हुए हैं।

शनिवार की सुबह 11.00 बजे रातू रोड स्थित पिस्का मोड़ से तिरंगा शोभायात्रा फिरायालाल चौक तक जाएगी

लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के लोकसभा चुनाव लड़ने पर भाजपा ने लिया ये फैसला
युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने बताया कि इस बार तिरंगा झंडा की लंबाई करीब सवा किलो मीटर और चौड़ाई 3 मीटर तक रखी गई है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं का आह्वान करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

LIVE TV