20 साल से लोगों को सिखा रहे हैं योग, उम्र जानेंगे तो उड़ जाएंगे होश

उम्र 88 साल। काम लोगों को योग से निरोग बनाना। ये हैं गांधी पार्क में 20 साल से योग सिखाने वाले राधेश्याम। सर्दी, गर्मी या हो बरसात, उनकी इस क्लास में हमेशा सीखने वालों की संख्या 50 से ऊपर रहती है।
योग

भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में अब स्वस्थ रहना भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए योग सबसे अधिक उपयोगी साबित हो सकता है।

नियमित योग से स्वस्थ रहकर जीवन का सुख पाया जा सकता है। ऐसे ही दून के 88 वर्षीय राधेश्याम जोशी पिछले 20 सालों से निशुल्क योग सिखाकर लोगों को यह सुख देने का काम कर रहे हैं।

आम तोड़ने गयी 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी मौके से फरार

वह रोज सुबह साढे़ पांच बजे से लगभग 50 लोगों को योग सिखाते हैं। सर्वे ऑफ इंडिया से साल 1990 में सेवानिवृत्त हुए राधेश्याम बताते हैं कि नियमित योग के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। वे बताते हैं कि सेवानिवृत्त होने के बाद वह भारतीय योग संस्थान से जुड़ गए। जिसके बाद से वह हर रोज शहर के गांधी पार्क में 40 से 50 लोगों को योग सिखा रहे हैं।

जोशी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वह मुख्यमंत्री के साथ पवेलियन ग्राउंड में योग करेंगे। जोशी ने बताया कि 20 साल के सफर के दौरान उन्होंने कई लोगों को योग से स्वस्थ होते देखा है। योग से कई बीमारियों का इलाज हुआ है।

LIVE TV