योग इंस्ट्रक्टर ने की जापानी महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने किया अरेस्ट

देहरादून: ऋषिकेश में एक योग इंस्ट्रक्टर को जापानी महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 40 साल के इंस्ट्रक्टर पर आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को स्थानीय कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है।

लक्ष्मण झूला में सुधीरानंद नाम का यह व्यक्ति शिव योग पीठ नाम से एक योग स्कूल चलता है। पुलिस ने बताया कि जापानी महिला ने शिकायत की थी कि 14 फरवरी को क्लास के दौरान व्यक्ति ने योग सिखाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुधीर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि महिला लगभग एक महीने पहले ऋषिकेश आई थी और शिव योग पीठ में योग सीख रही थी। महिला ने घटना के बारे में अपने दोस्तों को बताया जिन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस में शिकायत की।

LIVE TV