प्रदेश में अगले कुछ महीनों में 25 हजार करोड़ का निवेश, इतने बेरोजगरों को मिलेगा रोजगार

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में किसी भी तरह की कोई मंदी नहीं है। यह केवल आर्थिक सुस्ती है। साथ ही साथ यह वैश्विक है। इसको उत्तर प्रदेश पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अगले कुछ महीनों में डिफेंस कॉरिडोर में प्रदेश में 25 हजार करोड़ का निवेश होगा।

योगी आदित्यनाथ

अपनी सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा रफ्तार से और तेजी से चले तो वर्ष 2024 तक प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर (10 खरब डॉलर)  की अर्थव्यवस्था बना सकता है।

फेजवार लागू करेंगे एनआरसी
सीएम ने कहा कि एनआरसी देश के लिए जरूरी है। असम से इसकी शुरुआत हुई है। लोगों में इसके प्रति उत्साह और विश्वास है। इसके परिणाम आने दीजिए। आवश्यकता के अनुसार यूपी में भी फेजवाइज एनआरसी लागू करेंगे।

मोदी सरकार की जीएसटी पर बड़ी राहत, अब पर्यटकों को नहीं खर्च पड़ेगा अधिक धन

उपचुनाव भी जीतेंगे और 2022 भी
‘भाजपा प्रदेश में होने वाले सभी उपचुनाव जीतेगी। 2022 में क्या होगा, यह 2019 के आम चुनाव में दिख गया। बेर-केर का बेमेल गठबंधन बना था। जनता ने इसे बेनकाब कर दिया। प्रदेश के लोगों ने मोदी के सुशासन और विकास पर मुहर लगाई। 2022 का उपचुनाव भी भाजपा इसी तरह जीतेगी।’

LIVE TV