यूपी पुलिस ने छोड़ा,राहुल – प्रियंका दिल्ली के लिए रवाना

लखनऊ। यूपी के हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई हैवानियत की घटना के बाद सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें जाने से रोक लि.ा जिसके बाद कांग्रेस के राहुल और प्रियंका जैसे ही पैदल हाथरस के लिए बढ़ रहे थे तो पुलिस ने धक्का मुक्की की घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। कथिततौर पर इस दौरान राहुल गांधी भी गिर गये। इसके बाद बावल बढ़ता हुआ दिखने लगा जिसके बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार का लिया गया । धारा 188 के तहत गिरफ्तार की गई थी इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। इस बीच राहुल और प्रियंका F-1 गेस्ट हाउस से निकल चुके हैं और उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है।

इस मामले में प्रियंका गांधी ने कहा कि हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।

LIVE TV