मुख्यमंत्री उम्मीदवार के इन तीन चेहरों पर कांग्रेस कनफ्यूज

यूपी कांग्रेसनई दिल्ली| उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कांग्रेस पार्टी अब तक किसी भी नेता को सामने नहीं ला पाई है| कांग्रेस के महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने इसकी पुष्टि की है|

उन्होनें कहा कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव के मद्देनज़र किसी नेता को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश करेगी या नहीं|

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं, किसे बनाएं सीएम कैंडिडेट

इससे पहले खुद गुलाम नबी आजाद ने लखनऊ में ही कहा था कि कांग्रेस जल्द ही यूपी में अपने मुख्यमंत्री के चेहरे को जनता के सामने पेश करेगी| इससे साफ़ हो गया है कि यूपी में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कांग्रेस कनफ्यूज हो गयी है|

चर्चा जोरों पर थी कि सवर्णों को रिझाने के लिए कांग्रेस पार्टी किसी ब्राह्मण को अपना मुख्य चेहरा बना सकती है| इसके लिए शीला दीक्षित, प्रमोद तिवारी, और जितिन प्रसाद का नाम भी लिया जा रहा था|

इतना तो साफ़ है कि इस बार प्रियंका गांधी ने पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों से कांग्रेस के लिए वोट मांगेगी| हालांकि इस बारे में भी गुलाम नबी आजाद ने अभी स्थिति साफ़ नही की है| उन्होंने इतना ज़रूर कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रशांत किशोर की अगुवाई में यूपी चुनाव को लेकर अपनी प्रचार की रणनीति तय कर चुकी है और ईद के बाद इसका खुलासा होगा|

LIVE TV