हेजल नहीं, ये हैं युवराज की नई बीवी

युवराज सिंहमुंबई। इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ 30 नवंबर को शादी कर ली है। लेकिन इसी बीच खबर है कि हेजल का नाम शादी के बाद बदल दिया गया है। आखिर ऐसा क्या हुआ, आईये आपको बताते हैं…

युवराज सिंह की बीवी पर बड़ा खुलासा

दरअसल युवराज और हेजल की शादी चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में हुई थी। यहां पर हेजल को नया नाम दिया गया। जी हां, हेजल को सभी लोग गुर्बसंत कौर कहकर बुलाने लगे। बस इसी के बाद उनका नाम बदल गया।

युवराज और हेजल की शादी किसी फेयरीटेल की शादी से कम नहीं हुई है। इन दोनों ने दो बार शादी की है। सबसे पहले दोनों ने फतेहगढ़ साहिब गरुद्वारे में घर की रीति-रिवाज़ से शादी की। उसके बाद दोनों ने गोवा में शादी की जहाँ पर बॉलीवुड सलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला।

आपको बता दें कि युवराज और उनकी मम्मी उस गुरुद्वारे को बहुत मानते हैं जिसकी वजह से उनकी शादी यहां से हुई। लेकिन युवी के पापा को गुरूद्वारे में उतना विश्वास नहीं है। इतना ही नहीं, युवी के पापा ने अपने बेटे की शादी इसलिए अटेंड नहीं की क्योंकि उन्हें बाबा से परहेज है।

 

 

LIVE TV