मोदी का विश्वास! ओडिशा के परिणाम से पूरा देश चौंक जायेगा

भाजपा के चुनावी प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुंदरगढ़ और सोनपुर में बीजू जनता दल और कांग्रेस पर खुलकर प्रहार किए| उन्होंने राज्य की जनता पर विश्वास जताते हुए कहा, ‘ओडिशा के चुनाव परिणाम पूरे देश को हैरान कर देंगे| भाजपा रिकॉर्ड संख्या में सीटों के साथ चुनाव जीतेगी| ओडिशा की जनता बीजद और कांग्रेस दोनों को खारिज कर देगी|’

मोदी ने ओडिशा के विकास के लिए डबल इंजन की जरूरत बताते हुए कहा, ‘राज्य की बीजद सरकार की नीति और नीयत दोनों ही ठीक नहीं है वरना ओडिशा की जनता खुशहाल होती| मैं तो कहता हूं कि ओडिशा गरीब बिल्कुल नहीं है| यहां संपदा, संसाधन हैं पर संकल्प की कमी है|’

प्रधानमंत्री मोदी यहीं नहीं रुके| उन्होंने कहा कि ओडिशा की बीजद सरकार के कारण किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना नहीं मिल पाया| यही नहीं आयुष्मान योजना को खारिज करके राज्य सरकार ने गरीबों की चिकित्सा का अवसर जनता से छीन लिया| मोदी ने कहा कि इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और बीजद दोनों को हरा देगी|

जाह्नवी कपूर ने ‘खुशी’ के बॉलीवुड डेब्यू पर दी सबसे बड़ी जानकारी…

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री चुनावी सभा से पहले ट्वीट करना नहीं भूलते. अबकी बार भी ऐसा ही किया| ओडिशा में सभा से पहले एक पोस्ट में कहा कि उन्हें बताया गया कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री पहली बार सुंदरगढ़ आया है लेकिन आज तो ओडिशा का प्रधान सेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है|

मोदी ने किसी का नाम लिए बिना विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, ‘हम परिवार आधारित पार्टी नहीं हैं और न ही हम पैसों पर आधारित हैं| कई पार्टियां पैसों से बनी हैं| लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी हैं|

मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमन करता हूं. उनके परिश्रम से ही आज देश में पूर्ण बहुमत की सरकार है| और अब उनके ही परिश्रम से, देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है|’

उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है| देश को कांग्रेस और उसके निकली हुईं पार्टियों का मजबूत विकल्प देने का काम हमारी पार्टी ने किया| मोदी ने अटलजी की लाइनें दोहरायी, कहा कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा|

मोदी ने कहा, ‘जब मैं ओडिशा आया हूं, तो मैं देख रहा हूं कि केंद्र हो या राज्य यहां कमल खिलना तय है| क्षेत्र के आधार पर जो भेदभाव ओडिशा की बीजेडी सरकार कर रही है, ऐसा ही भेदभाव कांग्रेस और उसके सहयगियों ने भी दशकों से पूरे पूर्वी भारत के साथ किया है|‘

झारखंड का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा कि जब केंद्र और राज्य दोनों में एक ही पार्टी की सरकार होती है तो विकास झारखंड की तरह होता है| बीजेडी सरकार केंद्र सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय सहायता के पहुंचाने के कार्यान्वयन और गरीबों के फ्री इलाज के लिए आयुष्मान योजना में व्यवधान डाला|

इनके इरादे बुरे और संदेहास्पद हैं| रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को चुनावी सभा संबोधित करने आएंगे| शाह पोलसरा और बरगढ़ में सभा संबोधित करेंगे| उनकी सभा का नाम दिया गया है संकल्प समावेश| नौ अप्रैल को शाह फिर ओडिशा आएंगे|

LIVE TV