‘मैंगो श्रीखंड टार्ट’ बढ़ाएं अपके डेजर्ट की शान, जानें इसकी रेसिपी

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सबकी जुबां पर एक ही नाम होता है, वो है ‘आम’। हम सभी जानते हैं गर्मियों का मौसम यानी की आम का मौसम। मैंगो जूस, मैंगो शेक, मैंगो आइसक्रीम जैसी तरह-तरह की डिशेज से आप खुद को गर्मियों में ट्रीट करते हैं। ऐसी ही एक डिश है मैंगो श्रीखंड टार्ट। आपकी क्रेविंग्स के लिए यह डिश बहुत खास है और बनाने में बिल्कुल आसान। आइए, आज आपको इस शानदार डेजर्ट रेसिपी के बारे में बताते हैं।

‘मैंगो श्रीखंड टार्ट’ बढ़ाएं अपके डेजर्ट की शान, जानें इसकी रेसिपी

सामग्री:

  • 500 ग्राम योगर्ट
  • 50 ग्राम आम
  • फिलिंग के लिए
  • 50 ग्राम चीनी का बूरा
  • 60 ग्राम आम का गूदा
  • 10 ग्राम पुदीना
  • 100 ग्राम फेंटी हुई मलाई
  • गूंथने के लिए
  • डेढ़ कप मैदा
  • 1/2 कप मक्खन
  • 1/2 चम्मच नमक
  • पानी

साल दर साल ‘विश्व रिकॉर्ड’ अपने नाम करने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हुए 46 साल के, जानें कुछ अन्य जानकारियां और सम्मान

बनाने की वि​धि:

  • इसकी शुरुआत करते हैं टार्ट बनाने से। एक बड़े कटोरे में मैदा, नमक और मक्खन मिला लें। इसमें पानी डालकर गूंथ लें।
  • बेलन से बेलकर छोटे-छोटे गोल बना लें।
  • इनको टार्ट बनाने के सांचे में डाले और अवन में 200 डिग्री पर 20 मिनट तक बेक करें।
  • अब फिलिंग बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में योगर्ट लें और उसे फेंट लें।
  • आम छील कर उसका गूदा निकाल लें। मिक्सर में उसका स्मूद पेस्ट बना लें।
  • एक अन्य कटोरे में योगर्ट, आम का गूदा, मलाई और चीनी को अच्छे से मिला लें।
  • इस मिक्सचर को 30-45 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे टार्ट शेल्स पर रखकर सर्व करें। इसपर पुदीने से सजाएं।

LIVE TV