मुस्लिम महिला द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने पर बिफरे मकान मालिक, अपशब्द कह निकाला घर से बाहर !

रिपोर्ट – अर्जुन वार्ष्णेय

अलीगढ़ : शहर के देहलीगेट थाना क्षेत्र की निवासी मुस्लिम महिला को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेना भारी पड़ गया |

किराए पर रह रही महिला को दबंग मकान मालिक ने घर से अपशब्द बोलते हुए निकाल दिया | पीड़ित महिला ने पुलिस में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है |

भारतीय जनता पार्टी के शुरू हुए देशव्यापी सदस्यता अभियान की कड़ी में अलीगढ़ जनपद की मुस्लिम महिला गुलिस्ताना ने भी सदस्यता ग्रहण की |

 

श्रीराम नाम की ईंटों से बनाई जा रही थी नाली, मुस्लिम समुदाय ने जताई सख्त नाराजगी !

 

इस दौरान अखबार में आए फ़ोटो को देखकर उनका मकान मालिक भड़क गया | गुलिस्ताना में अनुसार मकान मालिक ने भाजपा सदस्यता की फ़ोटो देखकर जमकर अपशब्दों के प्रयोग करते हुए घर से निकाल दिया | पीड़िता ने देहलीगेट थाने में शिकायत देकर अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है |

 

LIVE TV