मुस्लिम पिता ने बेटी के कहने पर गाय का किया ऐसा सम्मान, मंजर देख हिन्दुओं की आंख से आ गया पानी

मुस्लिमनई दिल्ली। जब भी देश में गौरक्षा या फिर गाय के सम्मान की बात होती है तो हिन्दुत्व का मुद्दा जहन में आता है। लेकिन हरियाणा से एक ऐसी खबर सामने आई है जो हमें सोचने पर मजबूर करती है। और भारत के सेकुलर होने का सबूत देती है। यहां एक मुस्लिम ने अपने बेटी के निकाह पर गाय का दान (गौदान) करके अनोखी मिसाल कायम की है। यह मामला हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा गांव का है। मुस्लिम पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी दुल्हन बनी अपनी बेटी से वादा किया था कि वह शादी पर उसे गाय गिफ्ट करेंगे।

उसे गाय से बहुत से प्यार है। दुल्हन के पिता नूर खान ने बताया कि उनकी बेटी को गाय से बहुत प्यार है और वह अक्सर सड़क से गुजरनी वाली गायों को रोटी या गुड़ खिलाती है। एक दिन उसने मुझसे घर में एक गाय लाने का आग्रह किया, लेकिन जगह की कमी होने के कारण मैं गाय नहीं ला सका।

दुल्हन गुलशाना के पिता ने एक गाय को 51 सौ रुपये के साथ हसनगढ़ की गोशाला में दान किया। मुस्लिम शख्स द्वारा बेटी की शादी में गाय तोहफे में देने की इस पहल का लोगों का स्वागत किया है। निकाह में शरीक हुए संत गोपालदास ने कहा कि यह एक बेहतर पहल है। मुस्लिम समुदाय से संबंध रखते हुए मोहम्मद नूरखां साबरी ने अपनी बेटी की शादी में गाय दान कर एक नई पहल की है।

हाल ही में राजस्थान ने अलवर में हरियाणा के पांच मुस्लिमों को गौ तस्करी के आरोप में गौ रक्षकों ने पकड़ा था। जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में पहलू खान नाम के शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

LIVE TV