मुलायम सिंह यादव ने अपने अजीज दोस्त के लिए दिखाई संवेदना, कहीं ये कठोर बात

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर वे सत्ता में रहते तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव आज जेल में न होते। किसी समय उन्होंने ही उनके प्रधानमंत्री बनने का विरोध किया था, लेकिन अब रिश्तेदार हैं।

मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अन्याय न सहने और महिलाओं का सम्मान करने की नसीहत दी।

पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह से जब मीडियाकर्मियों ने पूछा कि अगर आप आज देश के रक्षामंत्री होते तो सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जवाब मांग रहे नेताओं से क्या कहते? इस पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अभी तो हमें जनता ने रक्षामंत्री बनाया नहीं है, इसलिए इस सवाल का क्या जवाब दें?

फिर कुछ देर रुककर मुलायम सिंह यादव कहने लगे कि एक समय समान विचारधारा के दलों का बहुमत था। उनका प्रधानमंत्री बनने का नंबर आया तो एक नेता ने विरोध कर दिया। वह आज रिश्तेदार हैं, इसलिए क्या नाम लें। आप लोग समझ ही गए होंगे। अब वह जेल में हैं। अगर हमारे हाथ में सत्ता होती तो कभी ऐसा न हुआ होता।

मायावती ने पढ़ाया प्रत्याशियों को अनुशासन का पाठ, नहीं मानें ये बात तो पार्टी दिखाएगी बाहर का रास्ता…

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने गठबंधन की घोषणा से पहले सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुलायम ने जयंत के दादा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बारे में अनेक संस्मरण सुनाए।

प्रदेश सपा मुख्यालय पर मंगलवार को जब अखिलेश यादव और जयंत चौधरी बैठक करके बाहर निकले, तब तक मुलायम सिंह यादव भी वहां आ चुके थे। वह सामने ग्राउंड में सपा समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। जयंत और अखिलेश ग्राउंड में पहुंचे। जयंत ने मुलायम के पैर छुए।

मुलायम ने जयंत के पिता और रालोद मुखिया अजित सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुलायम ने कहा कि समाजवादी हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे हैं। एक बार फिर समाजवादियों को उसी भूमिका में आना होगा।

अगर आप भी हैं adidas और puma शूज के दीवाने, तो ये खबर है सिर्फ आपके लिए…

मुलायम बोले, जीवन भर चौधरी चरण सिंह भी हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाते रहे। उन्होंने खुद भी कभी अन्याय नहीं सहा। यही वजह थी कि बड़े-बड़े अफसर उनके सामने टिक नहीं पाते थे।

कहीं भी गरीब और मजलूम चौधरी चरण सिंह के पास पहुंचता था, तो वे फौरन उसकी मदद को आतुर हो उठते थे। मुलायम ने महिलाओं से भी अन्याय के खिलाफ लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया।

LIVE TV