मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ 24 मार्च को सहारनपुर से करेंगें चुनाव प्रचार की शुरुआत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रैलियों को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को सहारनपुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे। 24 और 26 को सीएम योगी सहारनपुर, मथुरा, गोरखपुर और वाराणसी की रैलियों में शामिल होंगे।

 मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ 24 मार्च को सहारनपुर से करेंगें चुनाव प्रचार की शुरुआत

उन्होंने ट्वीट कर इस बात की सूचना दी। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि मां शाकुम्भरी के आशीर्वाद से प्रदेश को वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्त करने के लिए लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध सहारनपुर से चुनावी अभियान प्रारम्भ कर भाजपा के विजय रथ का पथ प्रशस्त करूंगा, मुझे विश्वास है यहां की जनता विजय सुनिश्चित करेगी।

बिहार: पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पूर्व सांसद निखिल कुमार के समर्थकों का हंगामा

”माँ शाकुम्भरी के आशीर्वाद से प्रदेश को वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्त करने के लिए, लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध सहारनपुर से प्रारम्भ कर भाजपा के विजय रथ का पथ प्रशस्त करूंगा,मुझे विश्वास है यहां की जनता विजय सुनिश्चित करेगी।

दिल्ली पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को किया गिरफ्तार…

भाजपा ने अपने ़184 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पार्टी अपने स्टार प्रचारकों को भी मैदान में उतारने की तैयारी में लग गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की सीटों पर पार्टी की जीत के लिए चुनाव अभियान प्रारंभ करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी यहां एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के आने की संभावना बनाई जा रही है।
इसी तरह गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिलों में भी सम्मेलन होंगे। हर सम्मेलन में यूपी सरकार के मंत्री हिस्सा लेंगे। भाजपा की गोरखपुर क्षेत्र इकाई में 13 लोकसभा सीटें हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने इस क्षेत्र की 12 सीटें जीती थीं।

https://www.youtube.com/watch?v=Z0I06VwBdLQ&t=5s
LIVE TV