मिलिए भगवान् राम के इस वंशज से जो है हजारों करोड़ की संपत्ति का मालिक

महज 21 साल की उम्र में कोई युवक 20 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक हो, यह सुनने में बिल्कुल असंभव सा लगता है। लेकिन ये बिल्कुल हकीकत है। सिर्फ यही नहीं, वो युवक खुद को भगवान राम का वंशज भी बताता है।

इस युवक का नाम है पद्मनाभ सिंह और वो जयपुर के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वह जयपुर के शाही परिवार के 303वें वंशज हैं। वह एक मॉडल, पोलो खिलाड़ी और ट्रैवलर भी हैं। वह घूमने के भी बहुत शौकीन हैं। सबसे ज्यादा खर्च वो घूमने पर ही करते हैं।

भगवान् राम के इस वंशज

कहा जाता है कि जयपुर के पूर्व महाराज भवानी सिंह भगवान राम के बेटे कुश के 309वें वंशज थे। इस राजघराने से ताल्लुक रखने वाली पद्मिनी देवी ने खुद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था। इसके अलावा इस राजघराने ने अपने आधिकारिक साइट पर भी इस बात का खुलासा किया है।

अयोध्या की इस महारानी के बारे में जानकर चौंक जायेंगे आप, दूसरे देश में जाकर किया था ये अनोखा काम

अपने आलीशान लाइफस्टाइल के लिए जाने जाने वाले पद्मनाभ सिंह का जयपुर के राम निवास महल में निजी आलीशान अपार्टमेंट भी है। इस अपार्टमेंट में एक बेडरूम, साइट बाथरूम, ड्रेसिंग रूम, प्राइवेट डाइनिंग रूम, प्राइवेट किचन, बरामदा और पूल भी है।

साल 2011 में इस राजघराने की कुल संपत्ति 621.8 मिलियन यानी 44 अरब रुपये से भी ज्यादा थी, जो अब बढ़कर 48 अरब से भी ज्यादा हो गई है।

LIVE TV