मिर्जापुर में CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और उपद्रवियों पर एफआईआर

रिपोर्ट:-उमा मिश्रा/MAU

मऊ जिले के मिर्जाहादिपुरा चौक पर सोमवार की शाम एनआरसी और सीएबी को लेकर हो रहा प्रदर्शन अचानक ही हिन्सा में बदल गया। उपद्रवियों द्वारा वाहनों में आगजनी, पुलिस के उपर पथरबाजी की घटना को अंजाम दिया।

जिसके बाद मंगलवार को 90 लोगों को नामजद करते हुए 600 अज्ञात पर तीन एफआईआर दर्ज किया गया। साथ ही 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 19 उपद्रवियों की पहचान हो गयी है।

उपद्रवियों पर FIR

इसके अलावा 12 लोगों से पुछताछ जारी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है। जितने लोग भी उपद्रव में शामिल थे। उनकी पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।

इस पुरे मामलें पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि सोमवार की शाम अचानक ही विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान मुहल्लों से बङी सख्या में नये उम्र के युवा सामिल हुए और प्रदर्शन को उग्र कर दिया। जिसके बाद हिन्सा फैलाई गयी। अब उन्ही उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में लोकल छात्र के साथ ही मदरसें के छात्र शामिल है।

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में लोगों ने सरकार के खिलाफ तख्ती लेकर किया प्रदर्शन

पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाई है कि कही प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से कही भङकाया तो नही गया। इसके लिए भी साइबर टीम के साथ एलआईयू लगी है। सख्ती के साथ कार्यवाही कर जल्द ही सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

इसके साथ ही अगर इसके पीछे किसी का हाथ है उसके उपर भी सख्ती से कार्य़वाही किया जायेगा। इसके साथ बुधवार को भी सभी कालेज और स्कूल बंद रहेगे। इसके अलावा इन्टरनेट सेवा भी ठप रहेगी।

 

LIVE TV